भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार के तूफानी अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए हैं। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 61 रन बनाए