BIG BREAKING- नक्सलियों ने की CAF जवान की हत्या, सड़क पर फेंकी लाश

बीजापुर– बीजापुर जिले में नक्सल घटना की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां CAF जवान अर्जुन कुडियम की हत्या कर नक्सलियों ने लाश सड़क पर फेंक दी है। आपको बता दें कि जवान की तबीयत खराब होने की वजह से वह मेडिकल छुट्टी पर अपने गांव धनोरा में रहकर इलाज करा रहा था।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 24 फरवरी की देर रात नक्सलियों ने अर्जुन कुडियम की हत्या कर दी , और लाश को गंगालूर मड़कमपारा ” रेडडी रोड ” में फेंक दिया गया माओवादियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है । पुलिस जवान की हत्या के बाद माओवादियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी फेंका है ।