सहायक आयुक्त हुए निलंबित, छात्रावास आश्रम के अधीक्षको के साथ गाली-गलौज का मामला

रायपुर- बीजापुर के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत दुबे को निलंबित कर दिया है। यह आदेश आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव एमआर ठाकुर ने जारी किया है।

दुबे को निलंबन अवधि में आयुक्त बस्तर संभाग के कार्यालय में संलग्न किया गया है।

जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को दुबे ने जिले की समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में दुबे ने छात्रावास /आश्रम अधीक्षकों के साथ अपशब्द और जातिगत गाली गलौज भी की थी इसको लेकर कर्तव्यों के पालन में अशिष्टता व लापरवाही मानते हुए शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

संयुक्त सचिव आदिमजाति कल्याण एमआर ठाकुर ने निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देने का आदेश दिया है।