मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी सत्यानंद के निधन पर जताया शोक

रायपुर-  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामकृष्ण आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा – हमारे आत्मीय संतोष भैया यानी स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज जी के देहावसान की सूचना से दिल संताप से भर गया‌।

वे लंबे समय से रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के सचिव थे। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत और छत्तीसगढ़ की अधात्म धारा की अपूरणीय क्षति है। स्वामी आत्मानंद जी महाराज के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की और जीवन पर्यंत समाज सेवा में समर्पित रहे।