9 मार्च को आएगा छत्तीसगढ़ का बजट

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से प्रारंभ होकर 25 मार्च तक संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस बीच कुल 13 बैठकें आयोजित की जाएंगी। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसके बाद दूसरे दिन अभिभाषण पर चर्चा के उपरांत 9 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्तमंत्री राज्य का बजट सदन में पेश करेंगे।