BREAKING- पेट्रोलिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, 1 जवान हुए शहीद

नारायणपुर– नारायणपुर में नक्सली वारदात से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है । आज सुबह हुए नक्सली घटना में ASI शहीद हो गये , वहीं एक हेड कांस्टेबल घायल हो गये । शहीद ASI का नाम राजेंद्र सिंह है , वही घायल हेड कांस्टेबल का नाम महेश है । घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है । जब पुलिस पार्टी रोड निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए रवाना हुई थी ।

नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को आईटीबीपी की एक टुकड़ी पेट्रोलिंग के लिए निकली थी। सोनापुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। इसी दौरान जवान इसकी चपेट में आ गए। इस ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया और दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया। एसपी ने बताया कि हमले में शहीद होने वाले जवान एएसआई राजेंद्र कुमार थे, जबकि कांस्टेबल महेश कुमार घायल हैं।