IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं ‘गिलक्रिस्ट’

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आयोजन 26 मार्च से होगा, लेकिन इस सीजन से पहले खेले जा चुके अन्य सीजन में कई खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने इस लीग में शतक लगाया है। आइपीएल में इस वक्त सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल छह सेंचुरी से साथ पहले नंबर पर हैं तो विराट कोहली पांच शतक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। तो वहीं शेन वाटसन और डेविड वार्नर के नाम पर चार-चार शतक दर्ज है। इन सबके अलावा कई अन्य बल्लेबाजों ने भी इस लीग में शतक लगाए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने का रिकार्ड पूर्व आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम पर दर्ज है।