IPL 2022- कोलकाता ने चेन्नई को छह विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला आज यानि के 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता ने चेन्नई को 6 विकेट से हराकर सीजन में अपनी विजयी शुरुआत की। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को 5 विकेट पर 131 रन पर रोक दिया और फिर 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।