BREAKING- कॉलेज की दीवार गिरी, 2 छात्रों की मौत; कई लोगों के दबने की आशंका

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आर.के कॉलेज की दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि 4 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकरी के अनुसार लवकुशनगर नगर के आर.के कॉलेज की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है।

घटना उस वक्त हुई जब छात्रों के परिजन कॉलेज आए हुए थे और दीवार के किनारे अपने-अपने दोपहिया वाहन खड़े किए हुए थे। बताया जा रहा है कि तभी अचानक 10 फ़ीट ऊंची दीवार गिर गई जिसमें कई परिजनों सहित छात्र दीवार के नीचे दब गए। घटना में 2 छात्रों की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।