रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान हाईटेंशन तार से झूलसे 7 लोग

छिंदवाड़ा में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां डीजे वाहन में व लोहे की रॉड से लगा झंडा रेलवे के हाइटेंशन लाइन से टकरा गया जिससे वाहन में सवार 7 लोग झुलस गए जिसमें से 3 की हालत गम्भीर बनी हुई है।

दरअसल चार फाटक ओवरब्रिज के नीचे से जब रामनवमी की शोभायात्रा गुजर रही थी तो इस दौरान शोभायात्रा में शामिल डीजे वाहन में लोहे की रॉड में लगा झंडा रेलवे के हाइटेंशन लाइन में जाकर टकरा गया जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ और डीजे वाहन में आग लग गई। वही डीजे वाहन में सवार 7 लोग बुरी तरह से झुलस कर नीचे गिर गए जिसके बाद तत्काल शोभायात्रा रोकी गई और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।