CG BREAKING- 7 बच्चे हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार.. गुपचुप खाने गए थे बाजार

बलौदाबाजार– 7 बच्चे फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चे बाजार में गुपचुप खाने गए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चे ग्राम पंचायत भंडोरा के निवासी हैं।

बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद उनके माता-पिता काफी परेशान हैं। वहीं जिला प्रशासन मामले की मॉनिटरिंग कर रहा है। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है।