BIG BREAKING- स्टार फुटबॉलर “क्रिस्टियानो रोनाल्डो” पर टूटा दुखों का पहाड़, नवजात बेटे की मौत

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन हो गया है। रोनाल्डो ने 18 अप्रैल की देर रात (भारतीय समयानुसार) ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रोनाल्डो और उनकी वाइफ जॉर्जिना द्वारा साझा बयान कर इसका ऐलान किया गया है।

आपको बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना ने अक्टूबर में ऐलान किया था कि वह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अस्पताल से तस्वीर भी शेयर की थी। इन्हीं दोनों बच्चों की डिलीवरी के वक्त बेटे का निधन हो गया है, जबकि बेटी सुरक्षित है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने संदेश में लिखा है, ‘बड़े ही दुख के साथ हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे नवजात बेटे का निधन हो गया है। यह सबसे बड़ा दुख है जो कोई माता-पिता सह सकते हैं। हमारी बेटी का जन्म ही हमें ताकत देता है और इस दुख को झेलने की शक्ति देता है। हम सभी डॉक्टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमारा साथ दिया।