BIG BREAKING- 6 लोगों की मौत, कई घायल हाई स्कूल और ट्रेनिंग सेंटर के पास जोरदार धमाके

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार सुबह तीन जबरदस्त धमाके हुए हैं। ये धमाके अलग-अलग जगहों पर हुए हैं। धमाकों में 6 लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना के बाद काबुल में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां इन धमाकों की जांच कर रही हैं।

टोलो न्यूज के मुताबिक, तीनों धमाके पश्चिमी काबुल में हुए हैं। चश्मदीदों ने बताया कि पहला धमाका एक ट्रेनिंग सेंटर के पास, जबकि दूसरा धमाका अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के सामने हुआ है। ये धमाका उस वक्त हुआ, जब स्कूली बच्चे अपनी क्लास के लिए जा रहे थे।