दर्दनाक हादसा- एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था परिवार…

राजस्थान के झुंझुनू जिले में मंगलवार को एक पिकअप वाहन के ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा जाने की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। इनमें 2 किशोर और 2 महिलाएं शामिल हैं वहीं, 8 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को झुंझुनूं के BDK अस्पताल लाया गया। घटना जिले के गुढागौड़जी की है।
पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन में सवार लोग एक ही परिवार के थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है।

जिले के गुढ़ा गौडजी थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी एक पिकअप जीप सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। उन्होंने बताया कि पिकअप में सवार लोग एक ही परिवार के थे और मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। अहीरों की ढाणी (कृष्ण नगर) के ये लोग लोहार्गल अस्थि विसर्जन करने गए थे। गाड़ी में 18 लोग सवार थे। लौटते समय दुर्घटना हो गई।

मुख्यमंत्री गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट कर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।