राशिफल 26 अप्रैल- ग्रहों की स्थिति इन 3 राशि वालों के लिए लाभकारी

राशिफल-
मेष-
आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे और पुराने मार्ग मजबूत होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

वृषभ-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्‍यवसायिक लाभ मिलेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत मजबूत होगी। स्‍वास्थ्‍य भी बहुत साथ देगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-जोखिम से उबर चुके हैं। अच्‍छे दिनों की तरफ निरंतर बढ़ रहे हैं। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अभी बहुत अच्‍छी नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कोई जोखिम न लें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार के मामले में। शुभता बरकरार रहेगी। धीरे-धीरे अच्‍छे दिनों की ओर बढ़ जाएंगे। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-शत्रु परेशान करने की हिमाकत नहीं करेंगे। मित्रता की ओर बढ़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही रहेंगे आप। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य आपका पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कोई जोखिम की बात नहीं दिख रही है। रौब और रुआब बना रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-भावुक होकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। वि़द्यार्थियों के लिए सही समय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा लेकिन प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की भी आशंका है। शनिदेव की अरधा करते रहें।

वृश्चिक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ शुभ संस्‍कार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थ्‍िाति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति सामान्‍य से बेहतर होती जा रही है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति में काफी नजदीकी होगी। आपके उत्‍थान में भी साथ निभाएगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। निवेश करने से अभी बचें। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। समाज में सराहे जा रहे हैं। उत्‍तम स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थ्‍िाति आ सकती है। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान में दूरी होगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।