मनरेगा कर्मचारियों का पैदल यात्रा, 42 डिग्री की तपती गर्मी में भी अपनी मांगों को लेकर पहुंच रहे राजधानी…

रायपुर 30/04/2022- नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेशभर के मनरेगा कर्मचारी पिछले कई दिनों से आंदोलन पर है। प्रदेशस्तर सहित सभी जिलों और ब्लॉकों में कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे है।

अब यह प्रदर्शन और उग्र होता दिखाई दे रहा है। दंतेवादा जिले से मनरेगा कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए राजधानी रायपुर पहुंच रहे है। पदयात्रा के दौरान सभी कर्मचारी तिरंगा लिए रैली के रूप में आगे बढ़ रहे है।

आपको बता दें कि राजधानी रायपुर से दंतेवाड़ा की दूरी 357 किलोमीटर है। 42 डिग्री की तपती गर्मी में ये कर्मचारी अपनी मांग पूरी कराने राजधानी के लिए पैदल निकते है।