CG- दहेज़ में नही मिली मोटरसाइकिल तो पत्नी को जिन्दा जलाकर मार डाला, …

जांजगीर-चांपा- जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार दिया, वजह दहेज़ में मोटर साइकिल का न मिलना। मामला सक्ती थाना के ग्राम हरदी की है। बताया जा रहा है कि आरोपी महेश लहरे अपनी पत्नी से आए दिन दहेज़ में मोटरसाकिल न मिलने को लेकर विवाद करता था।

इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि उसका पति आये दिन दहेज में मोटरसाइकिल नहीं लाई हो कहकर विवाद और मारपीट करता था। एक दिन इसी बात को लेकर महेश ने उसके साथ मारपीट की और मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। इस घटना के बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया था।