एक आयटम डांस के लिए इतने करोड़ का फीस लेती है Sunny Leone….

योगेश यादव/Desk

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। सलमान खान के शो बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद से ही सनी लियोनी की किस्मत ऐसी खुली कि उन्होंने फिर दोबारा मुड़कर पीछे नहीं देखा। जिस्म 2 से डेब्यू करने के बाद सनी लियोनी ने बॉलीवुड की तमाम फिल्में की। एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सनी लियोनी एक बेहतरीन डांसर भी हैं और कई आइटम नंबर के जरिए वह अपने कातिलाना मूव्स से लोगों को घायल भी कर चुकी हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि सनी लियोनी इन आइटम नंबर्स के लिए मेकर्स से करोड़ों रूपये चार्ज करती हैं।

लैला मैं लैला, बेबी डॉल, लैला तेरी ले लेगी जैसे कई सुपरहिट आइटम नंबर्स (Sunny Leone Item Songs) में सनी लियोनी ने ऐसे चांर चांद लगाए कि देखते ही देखते यह गाने लोगों की जुबान पर चढ़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी लियोनी एक आइटम नंबर के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये बतौर फीस लेती हैं। जिस तरह से सनी लियोनी के आइटम नंबर्स लोगों के बीच धमाल मचाते हैं, उसे देखते हुए फिल्ममेकर्स भी उन्हें मुंहमांगी रकम देने के लिए तैयार हो जाते हैं।