मनोरंजन जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर…. पंखे से लटकती मिली 20 वर्षीय एक्ट्रेस की लाश….

मनोरंजन जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे ने आत्महत्या कर ली है और उनका शव उनके कोलकाता के गरफा में स्थित घर से मिला है। ‘मोन माने ना’ बंगाली टीवी शो में मुख्य भूमिका निभाने वालीं पल्लवी कुल 20 साल की ही थीं। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उनका मानना है कि यह सुसाइड का मामला ही नजर आ रहा है।

बता दें, पल्लवी डे का शव उनके घर में पंखे पर लटका मिला था। इसके बाद पल्लवी को नजदीकी बांगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पल्लवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस भी पूरी जांच में जुटी हुई है। पल्लवी की मौत से इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है और उनके करीबियों को झटका लगा है।