रायपुर-बिलासपुर समेत 19 जिलों में आंधी तूफान और भारी बारिश की आशंका

रायपुर 15/05/2022- राजधानी समेत प्रदेशभर में आज शाम से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था। वहीं जैसे-जैसे दिन ढलता गया मौसम अपना मिजाज बदलता गया। राजधानी में तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की जानकारी मिली है।

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के 19 जिलों में अगले एक घंटे के भीतर भारी वर्षा के साथ तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने रविवार शाम एक त्वरित पूर्वानुमान जारी किया। इसके मुताबिक शाम बजे के बाद अगले चार घंटों के भीतर प्रदेश के 19 जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ की संभावना है। जिन जिलों में इसकी संभावना जताई जा रही है, उनमें रायपुर, बिलासपुर, पेण्ड्रा, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बलौदा बाजार, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर और उससे लगे जिले शामिल हैं।