साल का पहला “चंद्र ग्रहण”… इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिंमा के दिन लग रहा है।  16 मई को चंद्र ग्रहण  भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इस ग्रहण का कोई धार्मिक महत्व नहीं माना जाएगा। सूतक काल भी इस ग्रहण का मान्य नहीं माना जाएगा। इसलिए पूर्णिमा का व्रत आदि कार्य करने में भी कोई आपत्ति नहीं है। चूंकि यह ग्रहण है, इसलिए कई राशियों पर इस ग्रहण का असर पड़ेगा। 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। यह ग्रहण विशाखा नक्षत्र में लगेगा। ग्रहण के दिन बन रहे ग्रह-नक्षत्र के योग कई राशियों पर प्रभाव दिखाएंगे। कई राशियों के लिए इस ग्रहण का विपरीत प्रभाव पड़ेगा, तो कई राशियों के लिए ये किस्मत के ताले खोलेंगे। मेष, सिंह और धनु राशि के लिए ये चंद्र ग्रहण बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाला है। आइए जानें इन राशियों पर क्या प्रभाव दिखाएगा बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण

मेष राशि – चंद्रग्रहण के दौरान बनने वाले दो शुभ योग के कारण मेष राशि वालों के लाभ हो सकता है। करियर के लिहाज से यह समय बहुत बेहतर है। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ है। परिवार का कोई विवाद हल हो सकता है।

सिंह राशि – आगामी चंद्रग्रहण पर बनने वाले योग से सिंह राशि वालों को लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं हैं। आय के नए साधन बनेंगे। कोई जरूरी काम बन सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शादी-विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

धनु राशि – धनु राशि वालों के लिए ग्रहण बेहद लाभकारी है। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर भी लाभ होगा। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *