IAF Recruitment 2022 : भारतीय वायु सेना ने निकाली बम्पर वैकेंसी, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका,

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने 12वीं पास युवाओं के लिए बम्पर भर्ती निकाली है। वायु सेना रिकॉर्ड कार्यालय में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार IAF की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए.

यहाँ करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IAF के ऑफिसियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

Genrel केटेगरी के लिए आयु सीमा 18 – 25 वर्ष है, वहीं OBC : 18 – 28 वर्ष तक और SC-ST 18 – 30 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है।