BIG BREAKING- ट्रक पलटने से 8 मजदूरों की मौत, ट्रक पलटते ही लोहे के पानी के पाइपों के नीचे सभी मजदूर दब गए

बिहार के पूर्णिया में सोमवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक पलटने से आठ मजदूरों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। कइयों के घायल होने की सूचना भी है। ट्रक पर बोरबेल का सामान लदा हुआ था। ट्रक पलटते ही लोहे के पानी के पाइपों के नीचे सभी मजदूर दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की तस्वीरें बेहद दर्दनाक हैं। हादसा नेशनल हाइवे पर हुआ है।

ट्रक पर चालक व उप चालक समेत कुल 16 लोग सवार थे।
अधिकांश मजदूर ट्रक पर लदे लोहे की पाइप के उपर पर सवार थे।