भेंट मुलाकात में पहुँचे CM ने ऑन द स्पॉट की कार्रवाई, नायब तहसीलदार निलंबित, जाति प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही के चलते हुई कार्रवाई

जशपुर, 11 जून 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी में अनियमितता के आरोप पर कोटबा सोसायटी के कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने नायब तहसीलदार बागबहार (जशपुर) के विरुद्ध जाति प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर उसे तत्काल निलंबित किया है। नायब तहसीलदार उदय राज सिंह पर जाति प्रमाण पत्र में लापरवाही का आरोप है।