राहुल साहू का स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक, मुस्कुराहट भरी तस्वीर आई सामने

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा ब्लॉक के पिहरिद गांव में बीते 17 जून शुक्रवार को बोरवेल में फंसे राहुल साहू को देश के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद 5 दिन में बुधवार को सकुशल बोरवेल से निकाल लिया गया। जिसके बाद से राहुल को बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। यहां राहुल का इलाज जारी है। धीरे-धीरे राहुल साहू के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। वहीं इस बीच राहुल की एक मुस्कुराते हुए तस्वीर सामने आई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि राहुल साहू का स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक है। वह ठीक से खा रहा है और चल रहा है, जल्द ही दौड़ेगा भी। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।