छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग पर निकली बंपर भर्तियां आवेदन करने से पहले जानिए जानकारी

रायपुर– प्रदेश में इन दिनों बहुत से विभागों में युवाओं के लिए नौकरी के रास्ते खुलने लगे है। बिलासपुर संभाग में स्वास्थ्य विभाग में सीधी भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। जो लोग उस नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते है वो ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते है। पिछले दिनों वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद बिलासपुर सम्भाग में भर्ती शुरू हो गयी है।

 

इन पदों पर निकली भर्ती :

सबसे ज़्यादा वेकेंसी सँयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर में 231 पदों के लिए ।

स्टाफ नर्स के 121पदों के लिए वेकेंसी। उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होने के साथ ही राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना अनिवार्य किया गया है।

रेडियोग्राफर के 9 पदों के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 12 वी बोर्ड पास होना जरूरी है।

नेत्र सहायक के 49 पदों के लिए आप्थेलमिक टेक्नीशियन की डिग्री मांगी गई है।

इसके अलावा ओटी टेक्नीशियन के 18 पद.

रेफ्रिजरेटर मैकेनिक के 4 पद।

साईकेट्रिक नर्स के 24 पद सोशल वर्कर के 5 पद।

मेडिकल लेब टेक्नोलॉजिस्ट के 1 पद है। यहां 20 जून से 5 जुलाई तक आवेदन भर सकते हैं।

 

CMHO कार्यालय बिलासपुर ने इन पदों पर भर्ती :

बता दे की सीएमएचओ कार्यालय बिलासपुर(CMHO Office Bilaspur) में भी 35 पदों पर भर्ती होगी।

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के 7 पद और ड्रेसर के 28 पदों पर भर्ती होगी। यहां 30 जून तक आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।

रायगढ़ CMHO कार्यालय में भर्ती :

रायगढ़ के सीएमएचओ कार्यालय में फार्मासिस्ट,ड्रेसर,स्वास्थय संयोजक,डार्क रूमअसिस्टेंट के कुल 90 पदों पर भर्ती होगी।

जिसके लिए 20 जून से 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

जांजगीर के सीएमएचओ कार्यालय में भी 29 विभिन्न पदों की भर्ती हो रही है।

यहां 15 जुलाई तक आवेदन भरे जा सकते हैं। सभी आवेदन www. cghealth. nic. in पर ऑनलाइन माध्यम से भरे जा सकते हैं।