प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी पहले भी हो चुके हैं संक्रमित

रायपुर, 25 जून 2022

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव कोरोना संक्रमित हो गए हैं । स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है । अपने ट्वीट में स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा है कि दिल्ली प्रवास से लौटकर मैने अपनी कोविड की जांच करवाई, जिसमें मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अभी मेरा स्वास्थ्य ठीक है एवं चिकित्सकों के परामर्श अनुसार मैं होम आइसोलेशन का पालन कर रहा हूं।