एक बार फिर मीडिया में छाए विधायक “राय” सड़क में भरा पानी देख PWD के SDO को लगाई फटकार… फिर खुद खड़े होकर कराने लगे निकासी

रायपुर– बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर मीडिया में छाए हुए है। दरअसल विधायक सरसींवा से सारंगढ़ मुख्य मार्ग पर जा रहे थे उसी दौरान उनकी नजर सड़क पर भरे पानी में पड़ी। उसके बाद होना क्या था विधायक ने तत्काल पीडब्ल्यूडी के एसडीओ को फटकार लगाते हुए तुरंत निकासी का निर्देश दिए और पानी निकासी तक में वहां पर खड़े रहे।