Skip to content
  • Saturday, March 7, 2026

skynewschhattisgrah

news portal

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • सरगुजा संभाग
  • स्पोर्ट्स
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • नौकरी
  • टेक्नॉलाजी
  • Home
  • 2022
  • July
  • 10
  • पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करेगी सरकार
बिजनेस

पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करेगी सरकार

July 10, 2022
admin

नई दिल्ली- 73 पेंशनभोगियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। सरकार उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने की तैयारी कर रही है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपनी 29 और 30 जुलाई को होने वाली बैठक में केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली (central pension disbursal system) की स्थापना के प्रस्ताव पर विचार के बाद इसे मंजूरी देगा। इस प्रणाली की स्थापना से देशभर में 73 पेंशनभोगियों के खातों में पेंशन को एक बार में एक साथ ट्रांसफर किया जा सकेगा।

वर्तमान में क्या है नियम?
अभी ईपीएफओ के 138 क्षेत्रीय कार्यालय अपने क्षेत्र के लाभार्थियों के खातों में पेंशन डालते हैं। ऐसे में पेंशनभोगियों को पेंशन अलग-अलग दिन और समय पर मिलती है। एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा कि ईपीएफओ के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 29 और 30 जुलाई को होने वाली बैठक में केंद्रीय पेंशन वितरण प्रणाली के गठन का प्रस्ताव रखा जाएगा।

सूत्र ने कहा कि इस प्रणाली की स्थापना के बाद पेंशन का वितरण 138 क्षेत्रीय कार्यालय के डेटाबेस के आधार पर किया जाएगा। इससे 73 लाख पेंशनभोगियों को एक साथ पेंशन दी जा सकेगी। सूत्र ने बताया कि सभी क्षेत्रीय कार्यालय अपने क्षेत्र के पेंशनभोगियों की जरूरतों को अलग-अलग देखते हैं। इससे पेंशनभोगियों को अलग-अलग दिन पेंशन का भुगतान हो पाता है।

क्या है प्लान?
सीबीटी की 20 नवंबर, 2021 को हुई 229वीं बैठक में न्यासियों ने सी-डीएसी द्वारा केंद्रीकृत आईटी आधारित प्रणाली के विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। श्रम मंत्रालय ने बैठक के बाद बयान में कहा था कि इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालयों के ब्योरे को चरणबद्ध तरीके से केंद्रीय डेटाबेस में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे सेवाओं का परिचालन और आपूर्ति सुगम हो सकेगी।

Tags: Big news for pensioners, soon the government will transfer money to the account

Post navigation

BIG BREAKING- 14 की मौत, बार में घुसते ही दागने लगे गोलियां
BUISNESS- आमने-सामने होंगे अंबानी और अडानी, 5G टेलीकॉम सर्विस प्रदान करने में सक्षम एयरवेव की नीलामी
Advertisement Carousel
× Popup Image
July 2022
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jun   Aug »

ताजा खबरें

छत्तीसगढ़

करमदा चाकूबाजी कांड: फरार 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

March 7, 2026
admin
छत्तीसगढ़

बाइक रैली के जरिए ग्रामीणों और विद्यार्थियों को वन अग्नि सुरक्षा का दिया संदेश

March 7, 2026
admin
छत्तीसगढ़

“मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत कलेक्टर का श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश

March 7, 2026
admin
छत्तीसगढ़

किसान परिवार को मिली किडनी की गंभीर बीमारी के इलाज में शासन से मदद, मिला नया जीवन

March 7, 2026
admin

Contact

Owned by-  Aish Media & Marketing

Address: Shop No. 65, Second Floor, Samvet Shikhar Complex, Rajbandha Maidan

Mobile- 9752355307

Email- skynewschhattisgarh@gmail.com

Superior News

Superior News theme is a complete magazine theme, excellent for news, magazines, publishing and review sites. Amazing, fast-loading modern magazines theme for personal or editorial use. You’ve literally never seen or used a magazine that looks or works like this before.

Copyright © 2026 skynewschhattisgrah
Privacy Policy
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress