एक नज़र इधर भी- सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल इस शहर में, चेक करें अपने शहर का रेट

नई दिल्ली- पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 52वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।पिछले दो-तीन दिन में कच्चे तेल के दाम में कुछ नरमी देखी गई है। कच्चा तेल 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।

चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं