ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले पुलिसकर्मी को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले राजधानी रायपुर के पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सम्मानित किया। बता दें कि शनिवार को राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास 45 लाख रुपये से भरे हुए एक लावारिस बैग वहाँ ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को मिलने की खबर मिली थी। यदि वह पुलिसकर्मी चाहता तो इसकी जानकारी किसी को भी दिए बगैर वह उस धनराशि का उपयोग कर सकता था, लेकिन ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए नीलाम्बर सिन्हा ने तत्काल अपने शीर्ष अधिकारियों को इसकी सूचना दी और पैसों से भरे उस बैग को सुपुर्द कर दिया।

विकास उपाध्याय आज उस ईमानदार पुलिसकर्मी का स्वागत करने स्वयं उसके कार्यक्षेत्र पहुँचे जहाँ नीलाम्बर सिन्हा को माला पहना और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सुबह का नाश्ता साथ में किया।