वनांचल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय सुशील पटेल जी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक चंद्रदेव राय

रायपुर– संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेव राय आज वनांचल क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय सुशील पटेल जी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक ने उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बांधा की हम हर समय आपके साथ है। स्वर्गीय सुशील पटेल जी का पार्टी के लिए योगदान हमेशा याद रहेगा।

आपको बता दें कि विधायक चंद्रदेव राय लगातार अपने क्षेत्र वासियों के साथ डटे रहते है। अपने कार्यकर्ताओं के बीच हमेशा बने रहने वाले विधायक उनके सुख दुख में हमेशा साथ रहते हैं।