सहकारिता विभाग के 13 अधिकारियों का प्रमोशन सहित ट्रांसफर

रायपुर। राज्य शासन ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों प्रमोशन के साथ ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में सहकारिता विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 13 अफसरों को पदोन्नति देते हुए ट्रांसफर की गई है। अफसरों को सहायक पंजीयक से वेतन मैट्रिक्स लेवल 13 में पदोन्नत करते हुए उप पंजीयक के पद पर प्रमोशन दिया गया है।