CAF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, गोली चलने के बाद मची अफरा- तफरी

बीजापुर 6/10/2022- छत्तीसगढ़ शस्त्र बल के जवान ने बुधवार की रात 11 बजे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं। कैम्प में गोली चलने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। कैम्प में मौजूद जवान भागकर मौके पर पहुंचे तो जवान की लहुलूहान लाश मौके पर पड़ी थी। मृतक जवान मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था। जवान ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया , इसकी अभी कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। एसपी ने मामले की जांच किये जाने की बात कही हैं।