यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, CCU में चल रहा इलाज

समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अब भी क्रिटिकल बनी हुई है। गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल के सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) में विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की टीम उनकी सेहत की लगातार निगरानी कर रही है। उन्‍हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। मेदांता द्वारा शुक्रवार को जारी हेल्‍थ बुलेटिन के अनुसार मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण के साथ ही रक्‍तचाप की समस्‍या बहुत बढ़ गई थी। उन्‍हें सांस लेने में तकलीफ के चलते रविवार को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था लेकिन हालत में कोई सुधार न होने के चलते एक बार फिर क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ ने भी मेदांता पहुंचकर सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव का हाल जान। उन्‍होंने अखिलेश यादव से विस्‍तार से बात कर मुलायम सिंह की सेहत के बारे जानकारी ली। वहीं, शुक्रवार को यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मेदांता अस्पताल पहुंच कर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना भी की।