CG BREAKING- मार्कफेड के प्रबंध संचालक बने मनोज सोनी

रायपुर- IAS समीर विश्नोई की ED रिमांड के बाद राज्य सरकार ने उनके स्थान पर अन्य अफसरों की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने पहले IAS रितेश अग्रवाल को चिप्स के सीईओ की जिम्मेदारी दी। इसके बाद अब मार्कफेड के प्रबंध संचालक के पद पर नई नियुक्ति कर दी है। राज्य सरकार ने मार्कफेड के एमडी के पद पर मनोज कुमार सोनी को पदस्थ किया है। ये दोनों ही जिम्मेदारियां आईएएस समीर विश्नोई संभाल रहे थे। मनोज सोनी के पास खाद्य विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी भी है।