वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर का निधन हो गया है। वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर के निधन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है। पत्रकारिता जगत में उनका अहम कार्य रहा है। रमेश नैयर के निधन के बाद पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांसें ली। आपको बता दें कि, वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर कई अखबारों में बतौर संपादक रहे हैं। वहीं पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उन्होंने अहम योगदान भी दिए है। रमेश नैयर देश-प्रदेश में अपनी कलम का लोहा मनवाने वाले पत्रकारों में से एक थे।