आईएएस अनिल टुटेजा ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को लिखा पत्र, क्या लिखा है पत्र में पढ़िए पूरी खबर

नान घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ के आईएएस अनिल टुटेजा ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को लिखा कि- आपकी सरकार ने मेरे कार्यकाल में अमानक चावल संग्रहण और 5 करोड़ के नुकसान के ईसीबी के मुख्य आरोपों को खारिज किया था और मुझे क्लीन चिट दी थी।