IAS पोस्टिंग- आईएएस गौरव द्विवेदी बने प्रसार भारती के CEO

छत्तीसगढ़ के सीनियर आईएएस अफसर गौरव द्विवेदी की प्रतिनियुक्ति को हरी झंडी मिल गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें प्रसार भारती का सीईओ बनाया गया है। 1995 बैच के आईएएस गौरव द्विवेदी फिलहाल छत्तीसगढ़ में जीएसटी, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रमुख सचिव हैं। इससे पहले उनकी पत्नी डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी भी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर चली गई थीं। वे केंद्रीय कृषि विभाग के अंतर्गत स्माल फार्मर्स एग्री बिजनेस कंसॉर्टियम में एमडी हैं।