छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देकर सदन की कार्यवाही किया स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का पहला दिन स्थगित हो गया है। पहले दिन पहले दिन दिवंगत विधायक मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि दी गयी, वहीं भाजपा के पूर्व विधायक दीपक पटेल को भी सदन में याद किया गया। श्रद्धांजलि के बाद सदन की पहले दिन की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी।