पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके लिए राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी किया है।