Big breaking- भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत का एक्सीडेंट, कार में सवार दिल्ली से घर जा रहे थे ऋषभ

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विकेट कीपर ऋषभपंत की कार का दिल्ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया।

ऋषभ को दिल्ली रेफर किया गया है। वहां उनकी
प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।