महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर, 09 जनवरी 2023

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर का आकस्मिक निधन 7 जनवरी को हो गया। आज आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं आयोग के अधिकारी कर्मचारियो ने आयोग कार्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. नायक ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि सुश्री शशिकांता राठौर जांजगीर चाम्पा जिले की वरिष्ठ नेत्री होने के साथ पेशे से अधिवक्ता थीं। उनके आकस्मिक निधन पर आयोग को अपूरणीय क्षति हुई है। डॉ. नायक ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों एवं सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।