रायपुर, 11 जनवरी 2023


छत्तीसगढ़ योग अयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा मंगलवार को धमतरी में आयोग के तत्वाधान में संचालित निःशुल्क नियमित योगाभ्यास शिविर के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल हुए। समारोह में बच्चों ने योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन, योग आयोग के सचिव श्री एम एल पांडे, वार्ड पार्षद श्रीमती सुशीला तिवारी,समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी, योग साधक गण, चित्रा अष्टांग योग सेंटर के संचालक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
