उर्फी का नया कारनामा, ‘बांस की टोकरी में नजर आई

उर्फी जावेद अब एक बड़ा नाम बन चुकी हैं. उनके फैशन सेंस ने अच्छे-अच्छे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इतना ही नहीं अब तो इंडस्ट्री के सितारे भी उनके फैशन के मुरीद हो गए हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी नई कलाकारी के दर्शन सभी के करवाए हैं. दरअसल उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो और एक तस्वीर शेयर की है.
जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस अपनी कलाकारी का नया कारनामा पेश किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दो बांस की टोकरी नजर आ रही हैं. बाद में वह उन बांस की टोकरी से अपने लिए आउटफिट तैयार कर लेती हैं.बांस के आउटफिट में उर्फी का ये अवतार काफी हटकर है इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा है कि, ये बांस की टोकरी से बनाई गई है, मुझे लगता है कि यह अब एक मरने वाली कला है. मुझे हमेशा हैरत होती थी कि कैसे कारीगरों बांस की डोरियों का इस्तेमाल करके ऐसे अद्भुत बर्तन, कुर्सियाँ, मेज बना देते हैं. मेरे होश उड़ा देते हैं