होटल के कमरे में मिली एक्ट्रेस की लाश , फांसी लगाकर आत्महत्या

वाराणसी। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।

आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था। आज ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं’ है। आकांक्षा के निधन के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है।