उमेश पाल अपहरण मामले में आज होगा फैसला

गुजरात से प्रयागराज आए गए गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद को आज सुबह 11 बजे विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल के अपहरण के केस में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस केस में अतीक के भाई अशरफ को भी पुलिस बरेली जेल से नैनी जेल पहुंची है। अतीक को सोमवार सुबह 5.40 बजे साबरमती जेल से नैनी जेल लाया गया। दोनों भाइयों को इसी जेल की अलग-अलग बैरक में रखा गया है। आज कोर्ट में दोनों की पेशी होगी।