RCB Vs MI Live , IPL 2023: जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन के पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगी। यह मुकाबला 2 अप्रैल को बैंगलोर के चिन्नास्वामी मैदान पर शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

बैंगलोर की टीम को पहले मैच में ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजवलुड की सुविधा नहीं मिलेगा। वहीं, मुंबई के नियमित कप्तान रोहित शर्मा का भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। आरसीबी ने पिछले सीजन दूसरे क्वालीफायर तक का सफर तय किया था।