सेना का वाहन खाई में गिरा….

Road Accident: పశ్చిమగోదావరి జిల్లాలో ఘోర రోడ్డు ప్రమాదం | Road Accident in  West Godavari District anr

जम्मू  29 अप्रैल 2023 : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के डुंगानोन नाला में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिस कारण वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई।

इस हादसे में हवलदार सुधीर कुमार और परमवीर सिंह के रूप में पहचाने गए 2 सिपाही घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि दोनों को तत्काल राजौरी शहर के सैन्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।