आज जारी होंगे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट इस वेबसाइट से चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

रायपुर, 09 मई 2023

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 10 मई को घोषित किये जाएंगे। जो छात्र इस साल की सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए छात्रों को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – https://www.results.cg.nic.in इसके अलावा आप https://www.cgbse.nic.in पर भी जा सकते हैं। छात्र विवरण और अपडेट जानने के लिए इस वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।